हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मिडडेमील में बच्चों को फल वितरण में अनियमितताएं हो रही हैं। इसका खुलासा होने पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि नियमित रूप से मानक के अनुसार भोजन व फल बच्चों को मुहैया कराएं। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने 21 मार्च को प्राथमिक विद्यालय बरुआरा का निरीक्षण किया था। इसमें पता चला कि बच्चों ने बताया कि हेडटीचर बृजमोहन सिंह अक्सर विद्यालय विलंब से आते हैं। मिडडेमील में निर्धारित फल, दूध का वितरण नहीं किया जाता है। कभी कभी ही फल मिलते हैं। एक बच्चे को केवल आधा केला दिया जाता है। विद्यालय में अब तक भुने चने का भी वितरण नहीं किया गया। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से संबंधित कार्यों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया तो वह भी नहीं प्रस्तुत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.