महाराजगंज, नवम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस खेल प्रतिस्पर्धा में बेसिक स्कूलों के बाल खिलाड़ियों ने जौहर दिखाया। इसमें मिठौरा ब्लाक की टीम ओवरआल चैम्पियन रही। पनियरा की टीम प्रथम उप विजेता व लक्ष्मीपुर द्वितीय उप विजेता रहा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में मिठौरा ब्लाक की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 160 अंक हासिल किया। वहीं पनियरा ब्लाक की टीम 111 अंकों के साथ प्रथम उप विजेता व लक्ष्मीपुर ब्लाक की टीम 98 अंकों के साथ द्वितीय उप विजेता रही। प्राथमिक संवर्ग बालक में व्यक्तिगत चैम्पियन पनियरा के सनोज व बालिका संवर्ग में सदर की रंजना व्यक्तिगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.