बदायूं, दिसम्बर 16 -- बदायूं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर बैठक की गयी। जिसमें पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष एवं हर प्रसाद सिंह पटेल को राष्ट्रीय परिषद में सदस्य, अटल विचार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप एवं सदस्य चौधरी विजय पाल सिंह को प्रांतीय परिषद का सदस्य बनाये जाने पर मिठाई बांटकर खुशी जतायी। अजय शर्मा, संजीव पाराशरी, पंकज सिंह, अरविंद लाल, सुरेंद्र पाल शर्मा, राजेश बाबू शर्मा, अमन शर्मा, विमल कुमार शर्मा, ओम प्रकाश कश्यप, विराट दुबे, पवन शर्मा, आशीष कश्यप मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...