समस्तीपुर, फरवरी 11 -- शिवाजीनगर। थाना अंतर्गत नरसिंह चौक स्थित एक स्वीट कॉर्नर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 22 हजार की चोरी कर ली। घटना को लेकर भटौरा पंचायत के अखतवारा गांव निवासी दुकानदार डोमी साह ने थाना में एक आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि रविवार की दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला खुला हुआ था और गल्ले में रखा 22 हजार रुपया गायब था। साथ ही दुकान का सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकानदार ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.