उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। मिठाई दुकानदार से रंगदारी मांगने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। विजय नगर के रोहित अग्रवाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि मिठाई की दुकान चलाता है। 29 दिसंबर की रात 8:30 बजे कार से दबंग तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। सभी आरोपी नशे में थे। आरोपियों ने दुकान अच्छी चलने की बात कह 2000 रुपये मांगे। रकम देने से इनकार करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब कहीं जाकर पीड़ित को बचाया जा सका। आरोप है कि जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और रंगदारी करना उनका काम है, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.