भभुआ, नवम्बर 13 -- भगवानपुर। विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता अब जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बसपा, एनडीए व महागठबंधन समर्थकों द्वारा मिठाई की बुकिंग व अबीर-गुलाल की खरीदारी की जा रही है। सभी अपनी जीत का आधार और दावा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने पटाखा की खरीदारी की है। यहां के लोगों में चुनाव परिणाम जानने की उत्सुकता है। वह शुक्रवार की सुबह से ही टेलीविजन के सामने बैठकर परिणाम का प्रसारण सुनेंगे। चुनाव जितने वाले की होगी कई चुनौतियां भगवानपुर। प्रखंड के आमजनों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 14 नवंबर को मतगणना के बाद जो विधायक चुने जाएंगे, उनके समक्ष प्रखंड के विकास की कई चुनौतियां होंगी। भगवानपुर-मुंडेश्वरी पथ में सुवरा नदी पर नया पुल निर्माण, भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क का चौड़ीकरण, मुंडेश्वरी में रोप-वे निर्माण, सुव...