रुडकी, मार्च 31 -- कस्बे में ईद उल फितर का त्योहार बहुत ही शांति और भाईचारे के साथ सोमवार को मनाया गया। झबरेड़ा की ईदगाह में लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और मिठाई व सेवइयां खिलाकर एक-दूसरे का स्वागत किया। इस अवसर पर कारी नदीम अहमद ने नमाज अदा कराई और लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ईद उल फितर का त्योहार थाना क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.