मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने मंगलवार को मिठनपुरा थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केश डायरी, वारंट, इश्तिहार, कूर्की पंजियों का अवलोकन किया। सिटी एसपी ने थानेदार संतोष कुमार पंकज को सभी को पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। थाना में संधारित सभी तख्तियों का अवलोकन किया। दर्ज कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई। सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस माह छिनतई की कई घटनाओं में पुलिस ने एफआईआर से आगे कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लंबित चल रहे मामलों पर आईओ को बुलाकर फटकार लगाई। सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्द...