मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तकनीकि बीड में दो में से एक संवेदक के अर्हता पूरा नहीं करने की वजह से मिठनपुरा-इमली चौक रोड चौड़ीकरण के लिए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया होगी। इसके लिए पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमाकांत रजक ने निर्देश जारी किया है। सड़क चौड़ीकरण में अब थोड़ा विलंब होगा। जानकारी हो कि मिठनपुरा चौक-बेला इमली चौक सड़क मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल एक के अधीन है। यह सड़क फिलहाल सिंगल लेन है। अब इसे दो लेन का बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 14.45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इस सड़क की लंबाई 1.33 किमी है। वर्तमान में यह सड़क बेला औद्योगिक क्षेत्र एक को सीधे शहर से जोड़ती है। इसके अलावा यह सड़क मुशहरी प्रखंड के विभिन्न गांव के लिए लाइफलाइन है। इस सड़क पर 50 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.