गोरखपुर, मार्च 21 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटाइटिकर गांव में मिट्टी हटाने की बात को लेकर पिता-पुत्र ने मिलकर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोपित पिता-पुत्र पर केस दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, कटाइटिकर निवासी बसंता देवी पत्नी श्रीराम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के ही धर्मपाल और उसके पिता रामपलट ने गुरुवार की सुबह मिट्टी हटाने की बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे काफी चोटें आई हैं। महिला बसंता देवी ने दवा इलाज के बाद हरपुर बुदहट पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.