नैनीताल, जनवरी 5 -- नैनीताल। मिट्टी से रंग तक संस्था का शुभारंभ सोमवार को नैनीताल के फ्लैट मैदान में किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से ऐपण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने रिबन काटकर किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। एडीएम विवेक रॉय व उत्तराखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत व संस्था अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. पूनम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना, नए कलाकारों को मंच प्रदान करना और ग्रामीण कला को आधुनिक मंच से जोड़ना है। संस्था की ओर से ऐपण कला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। यहां सुमित कुमार, विनीता, सुषमा, शिवांगी गंगवार, संतोष कुमार, संदीप कोठारी, सौरभ अधिकारी, वीरेंद्र अध...