शामली, जनवरी 15 -- थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी हिंड मार्ग पर खेत में चारा लेने जा रहे किसान को मिट्टी डंपर ने कुचल दिया। डंपर से किसान के दोनों पैर कुचल गए। पता लगने पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने रास्ते से गुजरने वाले अन्य डंपरों को रोक लिया। ग्रामीणों ने उक्त रास्ते पर डंपरों पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। उधर घायल किसान को सीएचसी थानाभवन ले जाया गया जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए किसान को हायर सेंटर रेफर किया गया। कैड़ी निवासी आदेश गुरुवार में सुबह करीब दस बजे घर से हिंड मार्ग स्थित गांव के एक किसान के खेत में गन्ना छिलाई कर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। रास्ते में गोरखपुर-अंबाला एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.