शामली, जनवरी 10 -- चौसाना। शनिवार को अवैध मिटटी खनन करके आ रहे टैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनो ने बताया कि मृतका अपने देवर से साथ बाइक से अलीनगर ,झिंझाना लौट रही थी। चौसाना चौकी के गंगारामपुर खेडकी मार्ग पर एक मिटटी से भरे टैक्टर-ट्राली ने तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ चलाकर बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने के से बाइक सवार विनोद व सुनीता गिर गई। ट्राली के पहिए के नीचे आने से सुनीता की मोके पर ही मौत हो गई,जबकि विनोद सुरक्षित रहे। पीडितो की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मृतका के अन्य परिजन पुलिस चौकी पहुॅचें और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस ने मृ...