गरेरखपुर, अगस्त 8 -- रक्षाबंधन पर इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई गोरखपुर की मिट्टी से बनी राखियों से सजेगी। महिलाओं ने खास तैयारी की है। खास बात यह है कि ये राखियां शहर की पारंपरिक टेराकोटा कला से तैयार की गई हैं। अतरंगी कलाकारी से जुड़ी महिलाओं ने विशेष डिजाइन तैयार की है। इन्हें खुद अपने हाथों से गढ़ा है, जिसमें न सिर्फ परंपरा की झलक है, बल्कि मिट्टी की सोंधी खुशबू और गोरखपुर की पहचान को भी शामिल किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए 'एक जिला एक उत्पाद' की ओर से दो सौ टेराकोटा राखियां सीएम ऑफिस भेजी गई हैं। इनमें फूल-पत्तियों की पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए तिरंगा थीम पर आधारित राखियां भी शामिल हैं। नौ अगस्त को सीएम योगी की कलाई पर इन राखियों को बनाने वाली महिलाओं की मेहनत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.