भभुआ, मई 9 -- भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध व ओवरलोड मिट्टी लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर चालान काटा। उक्त कार्रवाई नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने की। भारत-पाक के बीच तनाव को ले चल रहे वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर को बरामद किया गया। हि.प्र. शराब के नशे में आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के नशे में एक शराबी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जिले के नुआंव थाना के देवरिया निवासी अरविन्द खरवार है। उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई, जिसमें चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. लड़की भगाने के मामले का आरोपित पकड़ाया भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्ता...