गोरखपुर, फरवरी 21 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद कैंपियरगंज क्षेत्र के गायघाट गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राज्यमार्ग के चौड़ीकरण के लिए मिट्टी ढुलाई कर रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बारात में आए युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने खनन के विरोध में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग एक बजे की है। करमैनी पनघाटिया बंधे और राप्ती नदी के बीच स्थित गायघाट गांव के पुराने पुरवे पर शराब के नशे में धुत डंपर चालक ने बारात में शामिल जितेन्द्र कुमार (22) पुत्र सुरेन्द्र कुमार को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, नरसिंहपुर निवासी राजकुमार साहनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.