पूर्णिया, नवम्बर 26 -- बायसी, एक संवाददाता।डगरूआ थाना क्षेत्र के बानपुल चौक स्थित एनएच-31 पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार राय जो डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी दक्षिण टोला वार्ड संख्या 05 निवासी हाथी राय के पुत्र के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि ने बताया कि नीरज अपनी बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नीरज बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से उसे डगरूआ अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.