आगरा, जुलाई 23 -- कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा पर त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मक्का की फसल को कीट से बचाव के लिए जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि मिट्टी में मौजूद कीट को नष्ट करने के लिए गहरी जोताई करें। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि खरपतवार नियंत्रण के लिए खेत में खरपतवार न पनपने दें। ये ये कीटों के लिए आश्रय प्रदान करते हैं। समय पर बुवाई करने से भी कीटों के प्रकोप को कम किया जा सकता है। एक ही खेत में लगातार मक्का बोने से बचें और फसल चक्र अपनाएं। किसानों को मक्का की फसल में किस प्रकार रोग एवं कीटों का नियंत्रण करें इसके बारे में जानकारी दी गई। पूर्व सहायक विकास अधिकारी अमर सिंह राणा ने मक्का की खेती को जैविक विधि से किस प्रकार किया जाए इसकी जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.