लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- फरधान, संवाददाता। मंगलवार को फरधान थाना क्षेत्र में सैदापुर के मजरा जगदीशपुर में मिटटी भरी ट्राली के नीचे एक अधेड़ महिला के आ जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई । 45 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत उस समय हो गई, जब वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना से परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फरधान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.