फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने श्रमिक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करता था। वह गुरुवार की दोपहर कहीं से मिट्टी भरकर थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सांती के समीप जा रहा था। उसी दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे देवेंद्र उसके नीचे दब गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हुई। पता चलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने उसे लोगों की सहायता से ट्रॉली से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को विच्छेदन ग्रह में रखवाने के बाद सूचना पुलिस को भेजी है। हादसा: बाइक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.