गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास को बिना एप्रोच मार्ग के निर्माण पूर्ण किए ही चालू कर दिया गया है। रावतगंज से गोलीगंज के पास टोल प्लाजा तक करीब छह किलोमीटर लंबे बाईपास को शुरू होने पर पीपीगंज कस्बे में जाम की समस्या कम हो गई है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण में मिट्टी के कार्य के लिए वाहनों को जाने के लिए सड़क की बैरिकेडिंग हटा दी गई, जिससे उस रास्ते वाहन जाने लगे हैं। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार इस रास्ते वाहनों को आने-जाने से कोई जोखिम नहीं है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर सोनौली मार्ग पर आने जाने वाले वाहन इस नवनिर्मित बाईपास से होकर गुजर रहे हैं। इसके निर्माण में बाधा बने नयन्सर टोल प्लाजा को जंगल कौड़िया में शिफ्ट करने के बाद ही अप्रोच म...