रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंडियन सोसाइटी ऑफ सॉइल साइंस के रांची चैप्टर की ओर से शुक्रवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची एग्रीकल्चर कॉलेज में विश्व मृदा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष के थीम- स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा विज्ञान पर केंद्रित था। इसमें बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि हमें 90 प्रतिशत से अधिक भोजन मिट्टी के माध्यम से प्राप्त होता है, इसलिए मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण, संवर्धन व सुपोषण के लिए नियोजित प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी स्वस्थ और पोषणयुक्त रहेगी तभी उसे पोषक उपज प्राप्त हो पाएगी, जिसके उपभोग से मानव और पशुओं का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मिट्टी विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ पीबी साहा ने कहा कि अम्लीय मिट्टी के सुधार के लिए उसे चूना से उपचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.