श्रावस्ती, फरवरी 3 -- इकौना। नवीन माडर्न थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलहरिया गांव में मिट्टी पाटने के विरोध को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता कृष्णावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को विपक्षियों की ओर से घर के पास लकड़ी पर मिट्टी गिराकर पाटी जा रही थी। जिसका उसने विरोध किया तो आधा दर्जन लोग उसकी पिटाई करने लगे। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...