ग्वालियर, फरवरी 7 -- ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिया है। इन वैज्ञानिकों ने बिना मिट्टी के हवा में आलू उगाए हैं। ये आलू विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एरोपोनिक्स लैब यूनिट में तैयार किए गए हैं। लैब में मिट्टी के बिना केवल फॉगिंग और पोषक तत्वों की मदद से करीब 20 अलग-अलग किस्मों के आलू के बीज तैयार किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये बीज कई बीमारियों से मुक्त हैं।पोषण के लिए फॉगिंग सिस्टम का इस्तेमाल राजमाता विजया राजे कृषि विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी विभाग की वैज्ञानिक और एयरोपोनिक प्रोजेक्ट की इंचार्ज डॉक्टर सुषमा तिवारी ने बताया कि एयरोपोनिक तकनीक में पौधे टिशू कल्चर के माध्यम से लैब में तैयार किए जाते हैं। जब पौधे एयरोपोनिक यूनिट में ट्रांसप्लांट करने होते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.