संवाददाता, जनवरी 30 -- यूपी के गोरखपुर में नाली की खुदाई के दौरान देखते ही देखते सेकेंडों में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस दौरान पड़ोसियों ने शोर मचाकर आसपास खड़े लोगों को भगाया। मकान हिलता दिख जेसीबी ड्राइवर भी मशीन लेकर भाग गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल या जान का नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना भटहट-बासस्थान निर्माणाधीन फोरलेन की सड़क के किनारे हुआ। शुक्रवार की सुबह 11:40 बजे यहां स्थित एक तीन मंजिला मकान सेकेंडों में गिर गया। मकान गिरते समय लोगों ने देखा और शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग से दूर भाग गए । भटहट क्षेत्र के बड़हरिया गांव के पास नाली की खुदाई का काम चल रहा है। राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी जांच पड़ताल कर आर्थिक नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। बड़हरिया गांव के रहने वाले शहाबुद्दीन का तीन मंजिला मका...