पलामू, दिसम्बर 5 -- सतबरवा। सतबरवा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को सॉयल हेल्प कार्ड का वितरण किसानों के बीच किया गया। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कf कृषि कार्य के लिए किसानों को 12 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बीएओ संतोष कुमार ने कहा कि विश्व मुद्रा दिवस के अवसर पर मिट्टी जांच किसानों के बीच करके सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया। बीटीएम वरुण सिंह यादव ने बताया कि 351 किसानों के मिट्टी का नमूना संग्रह करके हेल्थ कार्ड बांटा जाएगा। किसानों के मिट्टी जांच के नमूना के बाद प्रमाणपत्र दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...