बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के राघौर मचरा दादौ गांव में रामशरण की पुत्री रामशरण ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि परिवार के चाचा मनीष, उसकी मां रामरानी, बहन गायत्री व सपना सोमवार को मिट्टी की खोदाई कर रहे थे। उसने विरोध किया तो मनीष ने उसके बाल पकड़कर पटक दिया और घसीटते हुए लात-घूसों से मारा। इसके बाद उसकी मां व बहनों ने भी पीटा। पुलिस ने मनीष, रामरानी, गायत्री व सपना के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर रामरानी ने भी मोती पुत्र लल्लू निषाद पर मारपीट का आरोप लगाया। कहा कि उसकी बेटी सपना बचाने आई तो उसको भी लात-घूसों से पीटा। जान से मारने की धमकी देते चला गया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.