नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कृषि फार्म की जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी खनन का विरोध करने पर बाप-बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चालक ने उनके ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में रहने वाले प्रदीप कुमार शाही ने पुलिस से शिकायत की। उनका आरोप है कि सेक्टर-148 के समीप उनका कृषि फार्म है। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके कृषि फार्म की जमीन से कुछ लोग अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे हैं। वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कर रहे लोगों का विरोध किया। इस बीच आरोपी जेसीबी और डंपर लेकर वहां से भाग निकले। एक डंपर को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर डंपर चढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.