पीलीभीत, मार्च 16 -- तहसील क्षेत्र के गांव नजीरगंज के निकट जेसीबी से मिट्टी खनन की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद सेहरामऊ उत्तरी थाने की सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज धर्मपाल पुलिस के साथ पहुंच गए। इसके बाद खनन में लगी जेसीबी और ट्रेक्टर ट्राली पकड़ ली। कुछ देर बाद भट्टा मलिक ने रॉयल्टी जमा होने के दस्तावेज पुलिस को दिखाएं। इसके बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया खनन की सूचना पर पुलिस ने वाहनों को पकड़ा था। मिट्टी नजीरगंज में एक भट्टे पर जा रही थी। इसकी रायल्टी भी जमा मिली है। अवैध खनन की गलत सूचना दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.