भभुआ, फरवरी 10 -- खान निरीक्षक ने चांद थाना में पांच लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर ग्रामीण के आवेदन पर सौखरा में निरीक्षण किया, शिकायत सत्या पाया (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। जिला उत्खनन विभाग के निर्देश पर खान निरीक्षक रुकैया खातून ने चांद थाना क्षेत्र के सौखरा में अवैध मिट्टी कटाव मामले की जांच की और शिकायत सही मिलने पर पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में जिन्हें आरोपित किया गया है, उनमें सौखरा के गोपाल चौहान एवं कल्लू कोईरी, चांद गांव के केदार चौहान, जयप्रकाश चौहान और रोहित चौहान शामिल हैं। खान निरीक्षक द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में अवैध मिट्टी संग्रहण मामले में कहा गया है कि सौखरा मौजा के प्रतिवेदित भूमि में कई जगहों से 124800 सीएफटी (घनफीट) अवैध मिट्टी काटी गई है। इससे सरकारी राजस्व लगभग 2957800 रुपये की ...