छपरा, जनवरी 16 -- समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण द्वितीय बैच का समापन मांझी। मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र में 2 से 16 जनवरी तक खाद के लाइसेंस के लिए आयोजित पंद्रह दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इसमें जिले के कुल पंद्रह प्रखंडों के 40 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों को पोषक तत्व से संबंधित विषय पर विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों व डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के वैज्ञानिकों के साथ ही सारण जिले के कृषि से संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। फिर 40 प्रशिक्षणार्थियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। केवीके के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने कहा कि पोषक तत्व प्रबंधन स्थाई पद्धति है जो पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की ...