गंगापार, फरवरी 24 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को मिट्टी के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास तलाश करने पर पास में पड़े मिट्टी के ढेर में एक व्यक्ति का शव दिखाई पड़ा। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण पहचान संभव नहीं हो सकी है फिलहाल उसकी उम्र 22 से 30 वर्ष की अंदर की मानी जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कल्याणपुर रंजीत वर्मा को दी। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.