बागपत, नवम्बर 3 -- बिजरौल गांव में सोमवार को बाइक पर सवार होकर खेत से वापस लौटते समय सड़क हादसे में मिल कर्मी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बिजरौल गांव का रहने वाला 45 बर्षीय सुनील उर्फ बिट्टू पुत्र राजेन्द्र मलकपुर मिल में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी करते थे। सोमवार को सुबह के समय वह अपनी बाइक लेकर खेत में गए थे। खेत से वापस लौटते समय गांव के पास सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से बाइक फिसल गई। गिरने से उसका सिर सड़क पर टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक फिसलने से सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। सुनील की मौत से उसके परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.