गोंडा, फरवरी 3 -- खाकी की हनक दिखाकर एक गरीब मजदूर को लूटने वाले दो पुलिसकर्मियों पर कानून का हंटर चला है। बहराइच के मोतीपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक (SI) अमरेश गिरी और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक की 'एंटी करप्शन हेल्पलाइन' पर मिली एक शिकायत ने इन दोनों की काली करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। बेगम पुरवा मटेही कला निवासी निजामुद्दीन की लड़की की शादी तय थी और वह अपने घर के सामने बने गड्ढे को भरने के लिए 7 जनवरी की रात ठेला गाड़ी से मिट्टी लेकर आ रहा था। रास्ते में शिकारी की तरह घात लगाए बैठे दारोगा अमरेश गिरी और सिपाही शैलेंद्र यादव ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर पुलिसिया...