अंबेडकर नगर, मार्च 26 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। देव इंद्रावती महाविद्यालय के एनएसएस के विशेष शिविर के छठवें दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह और निदेशिका डॉ रंजना सिंह ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत चारों कार्यक्रम अधिकारी डॉ तेजभान मिश्रा, डॉ अमित पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय व शिल्पी जायसवाल ने कुमकुम लगा कर किया। प्रबंधक ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन की आधारशिला हैं, जो हमें शुद्ध हवा, भोजन, दवाएं, लकड़ी, कागज और रबर जैसी अनगिनत सुविधाएं प्रदान करते हैं। पर्यावरण को संतुलित और समृद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य एबी सिंह ने जलवायु परिवर्तन, सचिव राजेश सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग एवं डॉ तेजभान मिश्रा ने जलवायु संतुलन के साथ बाढ़ व मिट्टी के कटाव रोकने की जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.