गंगापार, अप्रैल 19 -- घूरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा मानक से ज्यादा गहरी मिट्टी की खोदाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता शुक्रवार को घूरपुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि अवैध रूप से खोदी गई सरकारी और किसानों की जमीन में तीस तीस फीट के गहरे गड्ढे हो गए है । जिससे जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है वही क्षेत्र से गुजरे बिजली के बड़े बड़े टॉवर पोल का भी गिरने की आशंका है । धरने पर बैठे किसानों ने राजस्व सहित खनन विभाग और स्थानीय पुलिस पर अवैध खनन कराने का आरोप भी लगाया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के दर्जनों पदाधिकारी शुक्रवार शाम से घूरपुर थाने के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे है। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के चंपतपुर,जमोली और नैनी थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.