देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक गांधी सभागार में हुई। इसमें उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया कि रासायनिक उर्वरको के अंधाधुंध प्रयोग से मृदा का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसके विकल्प के रूप में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी, जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक आदि का खेती में प्रयोग किया जाय। उप कृषि निदेशक ने किसानों को मिटटी पानी, वायु प्रदुषण कम करने को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैव उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधंध उपयोग से मृदा का पीएच मान बढ़ रहा, जिसके लिए कृषको को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी गयी। कृषि वैज्ञानिक मान्धाता सिंह ने कृष...