बेगुसराय, फरवरी 19 -- बलिया, एक संवाददाता। इफ्को बाजार बलिया में गुरुवार को प्रबंधक कौशल किशोर कुमार की अध्यक्षता में किसानों की संगोष्ठी आयोजित की गई। किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि इफ्को बाजार के बिहार रिजनल मैनेजर नितिन मिश्र ने कहा कि आज जिस तरह से खेतों मे उर्वरक की मात्रा बढ़ाकर उपयोग किया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों मे खेत की मिट्टी पूरी तरह से बंजर हो जाएगी। फिर देश में अकाल की नौबत आ जाएगी। इसलिए खेत की मिट्टी को बचाने के लिए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग करें। इससे फसल को ज्यादा फायदा तो होता ही है, मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बरकरार रहती है। संगोष्ठी में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, किसान रंजन चौधरी, राजेश कुमार, शिवजी यादव, रामसुमिरन तांती, बबलू कुमार, दीपक कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.