संभल, नवम्बर 8 -- जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के नरोदा गांव में अवैध खनन के चलते बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक खनन कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। घटना गुरुवार को बहजोई कोतवाली क्षेत्र के नरोदा गांव के जंगल में हुई। यहां अवैध खनन के चलते करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। गांव की संतोष देवी अपनी बेटियों सोमवती और विमला के साथ घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं। उनके साथ नीरज कुमारी, भूदेई, चंद्रावती और भूरी देवी भी थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिरने से सातों महिलाएं दब गईं। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान भूदेई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.