जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- किसान अपने उत्पाद को जहरीला बनाने से बचाएं जहानाबाद, नगर संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में विश्व मृदा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि मृदा के स्वास्थ्य की नियमित जांच जरूरी है। इसके लिए आपके जिला में ही लैब स्थापित है। किसान कृषि विभाग के कर्मी के माध्यम से या खुद अपने खेतों की मिट्टी को लाकर जांच कराएं और उसी के अनुसार अनुशंसित मात्रा में अपने खेतों में उर्वरक का छिड़काव करें। मुख्य अतिथि के रूप में मिट्टी जांच प्रयोगशाला से आई सुनिधि ने खेत से मिट्टी लेने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को बताया कि कुछ तकनीकी जानकारी को अपनाकर किसान खेत से मिट्टी उठाएं। जैसे मेढ के नजदीक से मिट्टी नहीं लें। जहां पेड़ या छायादार हो उस स्थान की नहीं लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.