प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। खुसरोबाग के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में माली प्रशिक्षुओं को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। खुसरोबाग के उद्यान प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि मौजूदा वक्त में मिट्टी की उर्वरक क्षमता में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि के लिए कंपोस्ट और गोबर की खाद का किसान और मालियों को अधिक उपयोग करना चाहिए। पत्तियों एवं फसल अवशेषों से बनी कंपोस्ट या फिर सड़े गोबर को मिट्टी में मिलाने से मिट्टी की पोषक तत्व और उर्वरक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...