चित्रकूट, जनवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के तीर मऊ गांव में शनिवार को सुबह शौच के दौरान अचानक मिट्टी का टीला धंसने से युवती मलबे में दबकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने युवती को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उसे मंझनपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। तीरमऊ निवासी विनोद त्रिपाठी की 40 वर्षीया पत्नी पिंकी त्रिपाठी शनिवार को सुबह करीब सात बजे गांव से बाहर खेतों की तरफ शौच करने गई थी। गांव से कुछ ही दूरी पर मिट्टी का टीला है। गांव के ज्यादातर लोग इसी टीले से त्योहारों के दौरान कच्चे मकानों की छपाई और पुताई के लिए मिट्टी भी निकालते हैं। पिंकी इसी टीले की आड़ में शौच करने बैठी थी। इसी दौरान अचानक टीले का ऊपरी हिस्सा गिर गया। पिंकी मलबे में दब गई। काफी देर बाद गांव की कुछ महिलाओं ने दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.