फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- कमालगंज, संवाददाता। मिट्टी का टीला धंसने से किशोरी की मौत हो गयी। जबकि उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। तलैया नगला निवासी रामधनी जाटव की 14 वर्षीय बेटी नन्हीं अपनी चचेरी बहन गोल्डी व पास के ही एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ सदरियापुर गांव के निकट पूर्वी ओर सूखे नाले से मिट्टी खोदने के लिए मंगलवार की सुबह घर से गयी हुयी थी। दोपहर 12:30 बजे के बाद मक्के के खेत में पानी लगा रहे ग्रामीणों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी। इस पर प्रमोद राठौर दौड़कर उस ओर पहुंचे तो देखा दो बच्चे इसमें दबे हुये हैं। इस पर उन्होंने शोर शराबा किया। आस पास के अन्य ग्रामीण भी आ गये। मिट्टी में दबे दोनों बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.