सोनभद्र, फरवरी 23 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी के जंगल में सोमवार की सुबह मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सभी घर की पोताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। जेसीबी से मलबे को हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी और खैराही गांव से सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं घर की पोताई करने के लिए छुई मिट्टी निकालने किरवानी के जंगल में गई थी। जंगल में एक मिट्टी के टीले के पास से सभी मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। इससे सभी उसी के नीचे दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर म्योरपुर थाना पुलिस भी मौ...