बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच। शहर के गल्लामंडी परिसर में गल्ला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतथि एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी रही। पूर्व सांसद अक्षयवरलाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी,चेयरमैन प्रतिनधि श्यामकरन टेकड़ीवाल,अध्यक्ष श्री गौरीशंकर भानीराम मंचासीन रहे। गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकानाएं दी गई। महामंत्री दुर्गेश पाण्डेय प्रमोद डालमिया,अनूप डालमिया ,सुरेश सुल्तानिया,सन्दीप अग्रवाल , विनोद रजगढिया ,विनोद बालाजी, अतुल अग्रवाल ,राजेश तिवारी ,विक्की अग्रवाल ,सरदार मोहन सिंह ,सतीश पाण्डेय ,विनय जालान ,सुमित जिन्दल, प्रकाश बंशल ,अमन साहू ,श्याम जी गुप्त मौजूद रहे। कवि नरकंकाल ,उत्तम आकर्ष , योगेंद्र योगी ने अपने कविता पाठ से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...