नई दिल्ली, मई 31 -- पूर्वोत्तर के राज्यों में मॉनसून पहुंचने से पहले ही भारी बारिश हो रही है। मिजोरम और असम का भारी बारिश से बुरा हाल है। दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच मकान और एक होटल के ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए। उन्होंने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमा के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन 'यंग लाई एसोसिएशन' (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.