नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- मिजोरम की सबसे वृद्ध महिला लालनेइहसांगी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 108 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बताया कि शतायु महिला का शनिवार शाम करीब 7.55 बजे आइजोल के एबेनेजर मेडिकल सेंटर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर करीब एक बजे आइजोल के खटला मोहल्ले में उनके आवास पर किया गया। लालनेइहसांगी, जिन्हें स्थानीय लोग प्यार से पी बुआंगी कहते थे। उन्हें 13 सितंबर को समाज कल्याण मंत्री लालरिनपुई ने मिजोरम की सबसे बुजुर्ग महिला घोषित किया था। आइजोल के वेंघलुई इलाके में जन्मी और पली-बढ़ी लालनेइहसांगी 14 अप्रैल को 108 वर्ष की हो गईं। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें 2022 में वुमन ऑफ सब्सटेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...