नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मंगलवार 2 सितंबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर उनके रिटायरमेंट की पुष्टि कर दी। मिचेल स्टार्क ने ये भी बताया है कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला क्यों किया? मिचेल स्टार्क ने बताया कि वे अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर पूरी तरह फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में वह इंटरनेशनल क्रिकेट के शॉर्ट फॉर्मेट में एक्टिव नहीं रहेंगे। मिचेल स्टार्क का लक्ष्य 2027 का वनडे विश्व कप खेलना है। हैरान करने वाली बात ये है कि मिचेल स्टार्क ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कुछ ही महीने पहले रिटायरमेंट की घोषणा की है। 35 वर्षीय स्टार्क ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.