नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने बेंगलुरु को दमदार शुरुआत दिलाई। आरसीबी ने तीन ओवर में ही 50 रन के आंकड़े को छू लिया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिल सॉल्ट ने मिचेल स्टार्क के ओवर में ताबड़तोड़ बड़े शॉट लगाए, जिसे देखकर एक समय लगा कि आरसीबी मैच में बड़ा स्कोर बना सकती है। लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद ऐसा नहीं हो सका। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के तीसरे ओवर में फिल सॉल्ट ने मिचेल स्टार्क के ओवर में कई बड़े शॉट खेले। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का मारा, दूसरी, तीसरी और फिर फ्री हिट पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर सॉल्ट ने छक्का ठोका। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। वहीं अतिम गेंद पर लेग बाई के रूप में बेंगलुरु को चार रन मिले। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.