नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एक बार फिर सबकी नजरें रहेंगी, जोकि टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज मुकाबले में विराट सस्ते में पवेलियन लौट गए थे लेकिन खिताबी मुकाबले में फैंस को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर से पार पाना मुश्किल होगा। पिछले कुछ सालों में न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारत के स्टार बल्लेबाज को काफी परेशान किया है। विराट कोहली और मिचेल सैंटनर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। विराट टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.